STUDY WITH BIPIN

VOSTOK-2018


VOSTOK 2018
दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्र में 11 से 17 सितम्बर 2018 के मध्य VOSTOK 2018 (EAST 2018) के नाम से करने जा रहा है|जिसमे 3 लाख सैनिक और 36000 सैन्य वाहन हिस्सा लेंगे|
रूस द्वारा किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा अभ्यास है, इससे पहले रूस ने 1981 में ZAPAD-81 (WEST-81)में किया था जिसमे 1 लाख से 1.5 लाख तक सैनिको ने भाग लिया था|

नाम ?  वोस्तोक का अर्थ रूस में पूर्व(EAST) दिशा से है , ZAPAD का अर्थ रूस में पश्चिम(WAST) दिशा से है,इसलिए जब कोई सैन्य अभ्यास पूरब दिशा में होता है तो तो उसे नाम दिया जाता है VOSTOK और यदि कोई सैन्य अभ्यास पश्चिम दिशा में होता है तो उसे ZAPAD नाम दिया जाता है और साथ ही जिस वर्ष अभ्यास किया जाता है वो भी लिखा जाता है|
वोस्तोक-2018 --- साइबेरिया क्षेत्र और रूस का पूर्वी क्षेत्र







चीन और मंगोलिया
चीन और मंगोलिया भी वोस्तोक 2018 में रूस के साथ मिलकर इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे चीन इस अभ्यास में 3200 troops और सैन्य उपकरण के साथ 30 एयरक्राफ्ट शामिल करेगा और साथ ही मंगोलिया की सेना भी शामिल होगी|
इस सैन्य अभ्यास से कही न कही रूस पश्चिमी देशो को ये दिखाना चाहता है कि वह किसी भी तरह के war से निपटने में सक्षम है और साथ ही साथ चीन और मंगोलिया भी उसके साथ है|

महत्वपूर्ण तथ्य--
इस सैन्य अभ्यास में 3 लाख सैनिक  36 हजार सैन्य वाहन , 1 हजार लड़ाकू विमान और 80 युद्धपोत हिस्सा लेंगे|
रूस की सेना अपने नये हथियार की ताकत भी दिखाएगी जिसमे परमाणु हथियार ले जाने सक्षम इस्कंदर मिसाइल, उन्नत T-80,T-90 टैंक के साथ साथ सुखोई-34 और सुखोई-35 भी शामिल होगे|

सबसे बड़े सैन्य अभ्यास करने के पीछे रूस दुनिया को ये दिखाना चाहता है की 2 बड़े देश (रूस और चीन) एक साथ मिलकर दुनिया के किसी भी देश से निपटने में सक्षम है|
नाटो ने रूस के सैन्य अभ्यास की आलोचना करते हुए इसे बड़े संघर्ष की तैयारी बताया है|


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt.please let me know